Search

जूता शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

492 Viewsदमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ककोड़: मुख्य बाजार स्थित राज शू पॉइंट शोरूम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर … Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत अभ्यास वर्ग में कर्मवीर भाटी बने बुलंदशहर के जिला संयोजक

580 Viewsबुलंदशहर: सहारनपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में बुलंदशहर के लिए बड़ी जिम्मेदारी तय की गई है। इस कार्यक्रम में कर्मवीर भाटी को बुलंदशहर जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने … Read more

सिकंदराबाद: डीएम श्रुति ने विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

695 Viewsसिकंदराबाद: भीषण गर्मी के मद्देनज़र विद्युत आपूर्ति को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए शनिवार को जिलाधिकारी श्रुति ने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, सिकंदराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बिजनेस प्लान योजना के … Read more

डीएम श्रुति ने किया सिकंदराबाद संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

1,130 Viewsसिकंदराबाद: शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी श्रुति ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सिकंदराबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन कक्ष, दवा वितरण केंद्र एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं … Read more

बुलंदशहर जिला कारागार में न्यायमूर्ति का निरीक्षण, ओपन जिम का शुभारंभ

689 Viewsबुलन्दशहर: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने शुक्रवार को बुलंदशहर जिला कारागार का निरीक्षण किया। सुबह से दोपहर तक चले इस दौरे में उन्होंने जेल की सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, भोजन तथा प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला जज मंजीत सिंह श्योराण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिपाठी एवं … Read more

सिकंदराबाद में तीन नलकूपों से तार चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज; किसानों को हजारों का नुकसान,किशनपुर गांव में 10 महीनों में तीसरी बार चोरों ने दी वारदात को अंजाम

1,154 Viewsकिशनपुर गांव में 10 महीनों में तीसरी बार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव किशनपुर में चोरों ने 7 जून को तीन नलकूपों से तार चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी की एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित … Read more

सिकंदराबाद तहसील सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

963 Viewsनवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र सिकंदराबाद: सिकंदराबाद एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह … Read more

सिकंदराबाद: नाले की सफाई न होने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश, मंदिर मार्ग पर फैली गंदगी से श्रद्धालु परेशान

1,476 Viewsसिकंदराबाद: नगर के रामवाड़ा चुंगी क्षेत्र में स्थित नाले की लंबे समय से सफाई न होने के चलते स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चोक हो चुके नाले से उठ रही दुर्गंध और उसमें जमा कूड़े के अंबार ने राहगीरों व क्षेत्रवासियों का जीना दुर्भर कर दिया है। इस … Read more

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋण आवंटन की समीक्षा बैठक, प्रगति धीमी होने पर बैंकों को फटकार

625 Viewsबुलंदशहर: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवंटन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी बैंक, ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संबंधित योजनाओं में लाभार्थियों को बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण की प्रगति की … Read more

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चोर नईम चिकना, ट्रकों से करता था एसीएम चोरी

695 Viewsगुलावठी: बुलंदशहर जिले में पुलिस और शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। गुलावठी थाना क्षेत्र में बीती रात हुई इस मुठभेड़ में दिल्ली निवासी कुख्यात चोर नईम उर्फ चिकना गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक नईम … Read more