Search

डीएम श्रुति ने किया सिकंदराबाद संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

1,127 Views

सिकंदराबाद: शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी श्रुति ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सिकंदराबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन कक्ष, दवा वितरण केंद्र एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रजिस्ट्रेशन कक्ष में कुछ मरीजों के पर्चों पर मोबाइल नंबर अंकित नहीं पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि सभी मरीजों के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लेकर उन्हें पंजीकरण प्रणाली में ऑनलाइन दर्ज किया जाए।

दवा वितरण कक्ष में निरीक्षण के दौरान कई पर्चों पर डॉक्टर के साइन और मुहर नहीं मिली, जबकि दवाएं अंकित थीं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पर्चे पर संबंधित डॉक्टर के साइन और मुहर होनी चाहिए, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किस चिकित्सक द्वारा दवा दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि मरीजों को दिए गए उपचार का पूरा विवरण रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए।

लैब जांच व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम श्रुति ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सभी छोटी-छोटी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार मिल सके।

उन्होंने सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधाओं का पूर्णत: सदुपयोग होना चाहिए ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ.सुनील कुमार दोहरे, सीएमएस सहित चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News