Search

सिकंदराबाद में तीन नलकूपों से तार चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज; किसानों को हजारों का नुकसान,किशनपुर गांव में 10 महीनों में तीसरी बार चोरों ने दी वारदात को अंजाम

1,152 Views
किशनपुर गांव में 10 महीनों में तीसरी बार चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव किशनपुर में चोरों ने 7 जून को तीन नलकूपों से तार चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी की एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित किसान वीरेंद्र कुमार कौशिक,बनवारी लाल और संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 10 महीने के भीतर अज्ञात चोरों ने तीसरी बार वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नलकूपों से कॉपर के तार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। जिससे किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। किसानों का आरोप है कि 7 जून को चोरी की वारदात होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल तीन दिन पूर्व ही अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि पुलिस ने पहले ही कड़ी कार्रवाई की होती तो शायद चोरों के हौसले इतने बुलंद न होते। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News