Search

जूता शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

491 Views
दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ककोड़: मुख्य बाजार स्थित राज शू पॉइंट शोरूम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर एक घंटे में आग पर काबू पाया।

शोरूम स्वामी राजेंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद सिंघल, निवासी मोहल्ला तेलियान, ने बताया कि रोज़ की तरह सोमवार रात शोरूम बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात करीब 2 बजे अचानक आग भड़क उठी। सुबह करीब साढ़े तीन बजे सब्जी मंडी की ओर जा रहे किसानों ने धुआं उठते देखा और तुरंत उन्हें सूचना दी।

सूचना मिलते ही राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान बाजार के अन्य व्यापारी भी मौके पर जुट गए और सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

फौरन दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। तब तक शोरूम का ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पूरी तरह जल चुकी थी। साथ ही शोरूम के पीछे स्थित गोदाम भी आग की चपेट में आ गया।

पीड़ित के अनुसार, आग में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इसमें एक लाख रुपये नकद, बहीखाते, और भारी मात्रा में जूते-चप्पल का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शोरूम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने मौके का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए हैं।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News