Search

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभ्यास वर्ग में अनुज ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी

482 Views

सिकंदराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का समापन 17 जून को सहारनपुर के IIT परिसर में हुआ। अभ्यास वर्ग में अंतिम दिन प्रांत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम वत्स ने संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की।

इस दौरान सिकंदराबाद के कायस्थवाड़ा निवासी और वर्तमान में मेरठ विभाग के संगठन मंत्री अनुज ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। अब अनुज ठाकुर को द्वि विभाग संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। वे मेरठ के साथ-साथ सम्भल विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

अनुज ठाकुर अब मेरठ और सम्भल विभाग के संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेंगे, जिनमें कुल पाँच जिले शामिल हैं—मेरठ महानगर, मेरठ जिला, हापुड़, सम्भल और अमरोहा।

गौरतलब है कि अनुज ठाकुर इससे पूर्व भी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे सिकंदराबाद के तहसील संयोजक, बुलंदशहर के जिला संयोजक, गाजियाबाद महानगर संगठन मंत्री, द्वि जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री गाजियाबाद एवं मेरठ विभाग के संगठन मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

अनुज ठाकुर की इस नियुक्ति को संगठन में उनके योगदान और कार्यकुशलता का परिणाम माना जा रहा है। उनके नए दायित्व से मेरठ और सम्भल विभाग में संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News