Search

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत अभ्यास वर्ग में कर्मवीर भाटी बने बुलंदशहर के जिला संयोजक

618 Views

बुलंदशहर: सहारनपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में बुलंदशहर के लिए बड़ी जिम्मेदारी तय की गई है। इस कार्यक्रम में कर्मवीर भाटी को बुलंदशहर जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में मेरठ प्रांत के विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई पीढ़ी को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी।

कर्मवीर भाटी की नियुक्ति को लेकर बुलंदशहर जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है और कहा कि यह नियुक्ति युवाओं को और अधिक सक्रियता से जुड़ने की प्रेरणा देगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News