Search

बुलंदशहर: बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भट्टा सील

502 Views

सिकंदराबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में बिना अनुमति संचालित हो रहे ईंट भट्टे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भट्टे को सील कर दिया।

यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बुलंदशहर, खनन अधिकारी, और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। एसडीएम सिकंदराबाद की मौजूदगी में भट्टा सील करने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। बताया गया कि यह भट्टा बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था और उसमें ईंटों की अवैध पकाई भी की जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31A के तहत की गई है। इस कानून के अंतर्गत बिना आवश्यक पर्यावरणीय स्वीकृति के किसी भी औद्योगिक गतिविधि को संचालित करना दंडनीय अपराध है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment