Search

सिकंदराबाद: वेतन बढ़ोतरी को लेकर श्रमिकों का हंगामा, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

484 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों पर शोषण के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 12 घंटे की शिफ्ट के बदले पुरुष श्रमिकों के लिए 20,000 रुपये और महिला श्रमिकों के लिए 15,000 रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई और अन्य कानूनी सुविधाएं तत्काल लागू करने तथा लंबे समय से लंबित वेतन वृद्धि को लागू करने की मांग भी प्रमुख रही।

हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी शंकर प्रसाद और क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया।

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई और श्रमिक काम पर लौट गए। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News