Search

सिकंदराबाद: गोपाष्टमी पर गौमाता को खिलाया हरा चारा,पूजन-अर्चना कर गौभक्तों ने लिया सेवा और संरक्षण का संकल्प

144 Views

सिकंदराबाद: रघुनाथ गौशाला में गोपाष्टमी का पावन पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता के पूजन और सेवा के लिए नगर के गौभक्तों, धर्मप्रेमियों एवं महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और पूरा परिसर गौमाता के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ से हुआ। हवन में मुख्य यजमान के रूप में डॉ. नरेश शर्मा शामिल हुए, जबकि गायत्री परिवार के अरविंद गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। गौमाता को हरा चारा, चोकर एवं पौष्टिक आहार खिलाकर गौसेवा का संकल्प भी लिया।

पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया।

गोपाष्टमी महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित,विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह सोलंकी, नवीन गोयल एडवोकेट, पिंकी वोहरा, ज्ञानचंद अग्रवाल और आदर्श हृदय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने गौशाला पहुंचकर गौमाता की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर रघुनाथ गौ सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम मित्तल ने सभी अतिथियों, गौभक्तों, मातृशक्ति एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक दायित्व का प्रतीक है। गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

आयोजन को सफल बनाने में समिति की कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर जैन, श्याम शर्मा, अवधेश गोयल, अरुण बंसल, संजीव जैन, दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र बंसल (बाबा), प्रवीण गोयल, प्रियंक मित्तल, नितिन गोयल, सौरभ अग्रवाल, मनीष सिंघल, विशाल गोयल, विशाल मित्तल, हरिओम मित्तल एवं उमंग गोयल का विशेष योगदान रहा।

अंत में समिति की ओर से सभी गौभक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। गोपाष्टमी का यह आयोजन नगर में गौसेवा, सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News