Search

सिकंदराबाद: डा. सचिन अधाना बने भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य

329 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र के सांवली गांव निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री डा. सचिन अधाना को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम क्षेत्रीय पिछड़ा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

डा. सचिन अधाना ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन के हित में पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र में भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News