Search

सिकंदराबाद: पालिका में 5 सभासदों की शपथ, एसडीएम ने दिलाई शपथ

312 Views

सिकंदराबाद: नगर पालिका सभागार में गुरुवार दोपहर शासन द्वारा नामित पांच सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वीरेन्द्र मलिक, नरेन्द्र सैनी, बिजेन्द्र, अवनीश गुप्ता और सुशील राणा को पद एवं गोपनीयता की शपथ एसडीएम दीपक कुमार पाल ने दिलाई।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रदीप दीक्षित समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी नव-नामित सभासदों ने नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

पालिकाध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने सभी सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि उनसे नगर के विकास और जन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान की अपेक्षा है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News