Search

सिकंदराबाद: श्रमिक दिवस पर 25 लाख की सहायता राशि वितरित, 150 श्रमिकों ने लिया योजनाओं का लाभ

Share Now :

WhatsApp
748 Views

सिकंदराबाद: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिआस भवन में श्रमिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें करीब 150 श्रमिकों ने भाग लिया।

श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राणा हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, भविष्य निधि शिविर, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, लेबर कार्ड पंजीकरण और विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए।

कारखाना सहायक निदेशक कार्यालय की ओर से सुरक्षा संबंधी जागरूकता शिविर भी लगाया गया। इस दौरान श्रम विभाग ने कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923 के तहत दो श्रमिकों को कुल 25 लाख 6 हजार 130 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं एक श्रमिक को मातृत्व, बालिका एवं मदद योजना का लाभ भी दिया गया।

अटल आवासीय विद्यालय कौंदू के चार मेधावी बच्चों को खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशा भाटी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त डॉ.पल्लवी अग्रवाल और सिआस अध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News