Search

सिकंदराबाद: जनगणना प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया निरीक्षण

100 Views

सिकंदराबाद:  जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने औचक निरीक्षण किया। दुल्हैरा स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण के तीसरे बैच की व्यवस्थाओं का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। उन्होंने प्रशिक्षण प्रक्रिया, उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण और कार्य की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा डाटा की सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी का सही तरीके से उपयोग किया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment