Search

सिकंदराबाद: अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश

507 Views

सिकंदराबाद: 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ शोभा यात्रा के निर्धारित रूट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी ने मार्ग में जगह-जगह नीचे लटके विद्युत तारों को ऊंचा करने के निर्देश दिए, ताकि शोभा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

साथ ही आयोजकों को निर्देशित किया गया कि अत्यधिक बड़े डीजे का उपयोग न किया जाए और झांकियां मार्ग की चौड़ाई के अनुसार ही तैयार की जाएं, जिससे यातायात व सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

शोभा यात्रा नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा से शुरू होकर स्टेट हाईवे, चौधरीवाड़ा, बकरकसावन, पुराना जीटी रोड, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक व सब्जी मंडी से होते हुए अंबेडकर पार्क पर संपन्न होगी।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण व सुरक्षित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News