Search

सिकंदराबाद: एसडीएम ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक और सेल रजिस्टर में अंतर पर मांगा जवाब

501 Views

सिकंदराबाद: नगर में गैस वितरण व्यवस्था की जांच के लिए शुक्रवार शाम एसडीएम दीपक कुमार पाल ने ज्योति गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से एजेंसी पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एजेंसी का स्टॉक रजिस्टर और सेल रजिस्टर मंगवाकर उनकी विस्तार से जांच की। जांच के दौरान दोनों रजिस्टरों में कुछ अंतर पाया गया, जिस पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी भी कनेक्शन धारक को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा और सप्लाई इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने भी रिकॉर्ड की जांच में सहयोग किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने एजेंसी के कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य गैस एजेंसियों में भी सतर्कता देखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News