सिरोधन गांव के रहने वाले हैं नरेंद्र कुमार यादव, नया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हैं सहायक अध्यापक
सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आयोजित स्पेशल टीईटी (Special TET 2026) का परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा में सिकंदराबाद क्षेत्र के सिरोधन गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव ने 120.55100 अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उन्हें आयोग की ओर से क्वालीफाइड घोषित किया गया है।
नरेंद्र कुमार यादव वर्तमान में सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के नया गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपर प्राइमरी श्रेणी में ओबीसी वर्ग से परीक्षा दी थी। खास बात यह है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से सचिन एकेडमिक के जरिए की थी।
स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिले के अन्य अभ्यर्थियों के अंक लगभग 105 से 107 के बीच बताए जा रहे हैं। ऐसे में नरेंद्र यादव के 120.551 अंक जिले में सर्वाधिक होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, जिले में प्रथम स्थान की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
नरेंद्र यादव की इस उपलब्धि से उनके गांव सिरोधन और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिचितों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
