सिकंदराबाद: तहसील सभागार में शनिवार को माह के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर फरियादियों ने कुल 20 शिकायतें दर्ज कराईं। हालांकि, इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

राजस्व विभाग से संबंधित रहीं 19 शिकायतें
एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 19 शिकायतें राजस्व विभाग और एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित रही। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, लेखपाल, कर्मचारी और फरियादी मौजूद रहे।
