Search

सिकंदराबाद: एसडीएम दीपक पाल ने बिलसुरी गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को न लौटाने के निर्देश

213 Views

सिकंदराबाद:  एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बुधवार को बिलसुरी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र प्रभारी से खरीद प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि केंद्र पर बारदाना (बोरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी किसान यदि गेहूं बेचने के लिए केंद्र पर आता है, तो उसे किसी भी स्थिति में वापस न लौटाया जाए।

उन्होंने व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने पर जोर देते हुए किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment