Search

सिकंदराबाद: समाधान दिवस में 15 में से 2 शिकायतों का निस्तारण, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

561 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में शनिवार को माह के पहले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

समाधान दिवस में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, एसडीएम दीपक कुमार पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार अंकित सिंह और चौधरी हेमंत सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 15 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक 9 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि 2 पुलिस, 1 नगर पालिका, 2 ब्लॉक और 1 विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं। इनमें से केवल 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका, जो राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि बाकी 13 शिकायतें लंबित रहीं।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि लंबित शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया है और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment