Search

सिकंदराबाद: रोटरी क्लब रॉयल का होली मिलन, फूलों की होली से दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश

401 Views

सिकंदराबाद: रोटरी क्लब रॉयल की ओर से गुरुवार रात होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।

समारोह में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और आपसी भाईचारे की भावना को प्रबल किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग ने की। सचिव अजय शर्मा, चीफ कॉर्डिनेटर सुशील शर्मा और पिंकी वोहरा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 पायल गौर विशिष्ट अतिथि रहीं।

मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि होली रंगों, प्रेम और सद्भाव का पावन पर्व है, जो समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन रोटरी परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

विशिष्ट अतिथि पायल गौर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन चीफ कॉर्डिनेटर सुशील शर्मा के नेतृत्व में हुआ, जबकि सचिव अजय शर्मा ने सभी का स्वागत कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह में पंडित सचिन शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, डी.के. शर्मा,विशाल चौधरी, डॉ. पवन दीक्षित, मुकेश गर्ग, सागर शर्मा सहित अन्य सदस्य एवं उनके बच्चे उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से फूलों की होली खेलकर आपसी एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News