Search

सिकंदराबाद: राधा-कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

464 Views

सिकन्द्राबाद: श्री देवी मन्दिर कृष्ण तालाब समिति, सिकन्द्राबाद के तत्वावधान में शुक्रवार रात्रि श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में होली महोत्सव एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।

भजन संध्या में हरि गुणगान गिरधर बृजवासी टीम, सिकन्द्राबाद ने होली एवं राधा-कृष्ण से जुड़े सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। “रंग बरसे श्याम के” और “होली खेले रघुवीरा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। पूरे मंदिर परिसर को फूलों व रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर विभोर गुप्ता, नितिन अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, शैलेन्द्र बंसल, विशाल सिंह, संदीप गर्ग, पुजारी विपिन मिश्रा, अंकित मिश्रा, सुशील सर्राफ, एडवोकेट भारत भूषणमनोज शर्मा सहित समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News