Search

सिकंदराबाद: कुत्तों के हमले से घायल नीलगाय को ग्रामीणों और वन विभाग ने बचाया

516 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा में शनिवार सुबह एक नीलगाय कुत्तों के झुंड के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह के समय जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि कुत्तों के हमले से बचने के दौरान नीलगाय पास से गुजर रहे बंबे के पानी में गिर गई, जिससे उसकी हालत और अधिक खराब हो गई।

घटना की सूचना वीरखेड़ा निवासी रविंद्र शर्मा ने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के दरोगा दीपक कुमार अपनी टीम और वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर घायल नीलगाय को पानी से बाहर निकाला।

इसके बाद नीलगाय को वन विभाग के सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उपचार के लिए भेज दिया गया। समय रहते किए गए इस प्रयास से एक वन्य जीव की जान बचाई जा सकी, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News