Search

सिकंदराबाद: चैत्र नवरात्रि पर पहली बार हुई दैनिक भव्य आरती, भक्तों में दिखा उत्साह

423 Views

सिकंदराबाद: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री देवी मन्दिर कृष्ण तालाब समिति, सिकन्द्राबाद के तत्वावधान में 19 मार्च से 26 मार्च तक सिद्धपीठ श्री देवी मंदिर कृष्ण तालाब, रामवाड़ा में प्रतिदिन सायं 7 बजे भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए और देवी मां व काली मां के समक्ष आरती कर महामाई का गुणगान किया।

समिति की ओर से सभी भक्तों को प्रतिदिन प्रसाद वितरण भी किया गया। राम नवमी के अवसर पर कार्यक्रम के अंतिम दिन विशेष भव्य आरती के साथ कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया।

नगर में पहली बार इस प्रकार का लगातार दैनिक आरती कार्यक्रम आयोजित होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की और इसे एक सराहनीय पहल बताया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य सुशील बंसल, नितिन अग्रवाल, विभोर गुप्ता, शैलेन्द्र बंसल, सुमित गोयल, तरुण गोयल, बृज भूषण शर्मा, विशाल सिंह, संदीप गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment