Search

सिकंदराबाद: लुहारली टोल प्लाजा पर ईमानदारी की मिसाल: सिक्योरिटी गार्ड ने लौटाया पैसे से भरा थैला

242 Views

सिकंदराबाद: अक्सर सोशल मीडिया पर टोल प्लाजा कर्मचारियों को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां देखने को मिलती हैं, लेकिन सोमवार रात सिकंदराबाद स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर घटी एक घटना ने कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

सोमवार रात टोल प्लाजा के सिक्योरिटी स्टाफ विशाल सोम को लेन में एक थैला पड़ा मिला। जांच करने पर थैले में 27,950 रुपये नकद पाए गए। विशाल सोम ने बिना देर किए पूरी राशि टोल प्लाजा के मैनेजर कार्यालय में सुरक्षित जमा करा दी।

इसके बाद वाहन संख्या के आधार पर उपभोक्ता का संपर्क नंबर निकाला गया और उन्हें फोन कर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित उपभोक्ता टोल प्लाजा पहुंचे, जहां उन्हें पूरी धनराशि सुरक्षित वापस सौंप दी गई।

अपना पैसा सुरक्षित वापस पाकर उपभोक्ता ने टोल प्लाजा पर तैनात सभी कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनकी ईमानदारी की सराहना की।

यह घटना इस बात का प्रमाण है कि टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। सड़क उपयोगकर्ता बेहतर सड़कों की अपेक्षा रखते हैं, जिनके निर्माण और रखरखाव के लिए टोल व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में टोल शुल्क को लेकर कर्मचारियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना अनुचित है।

लुहारली टोल प्लाजा की यह ईमानदार पहल निश्चित ही समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment