Search

सिकंदराबाद: भीषण गर्मी में सूना पड़ा थाना समाधान दिवस, आईं 2 शिकायतें, एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं

493 Views

सिकंदराबाद: माह के चौथे शनिवार को सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस भीषण गर्मी के चलते सूना दिखाई दिया। कार्यक्रम का आयोजन एसएसआई अरुण कुमार की देखरेख में किया गया, जहां पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 2 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। दोनों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित बताई गईं।

एसएसआई अरुण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द हल किया जाए।

इस दौरान चौकी इंचार्ज सहित संबंधित अधिकारी और फरियादी मौके पर मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News