Search

सिकंदराबाद: जोखाबाद उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य, 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

168 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर-2 पर रविवार, 26 अप्रैल 2026 को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान इंडस्ट्रियल प्रथम एवं स्वतंत्र फीडरों के पुराने कंडक्टर बदलकर नए कंडक्टर लगाए जाएंगे।
कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान स्वतंत्र पोषक से जुड़े प्राइम गोल्ड, हाईटेक पाइप, दादू पाइप, जियोसिस, साथे सिंथेटिक, अमको एक्सपोर्ट, जैन ओवरसीज और न्यू हाईटेक सहित कई औद्योगिक इकाइयों की बिजली प्रभावित होगी।
इसके अलावा इंडस्ट्रियल प्रथम फीडर का क्षेत्र आरएस इंफ्रा कंपनी से लेकर नितिन जैन की कंपनी तक भी इस कटौती की चपेट में रहेगा।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उपभोक्ता बिजली बंद होने से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। उन्होंने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment