Search

सिकंदराबाद: जोखाबाद उपकेंद्र में मेंटेनेंस कार्य, रजपुरा व जोखाबाद की बिजली एक घंटे रहेगी बाधित

359 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नं. 7 के यार्ड में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार, 28 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ग्राम रजपुरा और जोखाबाद की विद्युत आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार और रखरखाव कार्य किया जाना है, जिससे भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक दैनिक कार्य पूर्ण कर लें। साथ ही आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के बाद पुनः सुचारु कर दी जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment