272 Views
सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नं. 2 के अंतर्गत आने वाले इन्डस्ट्रियल तृतीय पोषक के कंडक्टर व्यवस्थित करने का कार्य मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक करीब 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान जोखाबाद, तेजसिंह कॉलोनी और नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें और निर्धारित समय के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
[democracy id=”current”]
