Search

बुलंदशहर: भूड़ चौराहे पर चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, 7 चालान, 5 वाहन सीज

Share Now :

WhatsApp
680 Views

सिकंदराबाद: शनिवार रात्रि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात क्षेत्र के भूड़ चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान थाना पुलिस और क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत वाहनों की जांच की। अभियान में कुल 103 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें शराब पीकर वाहन चला रहे 7 चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। वहीं 5 वाहनों को सीज किया गया।

इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गईपुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment