Search

सिकंदराबाद: नाले में मिली बाइक, अज्ञात व्यक्ति पर शक; युवक होने की आशंका पर नाले में सर्च

346 Views

सिकंदराबाद: नगर के खत्रीवाड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले में एक बाइक पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी मशीन की मदद से बाइक को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।स्थानीय लोगों को आशंका थी कि बाइक के साथ कोई युवक भी नाले में हो सकता है। इसी आशंका के चलते पुलिस ने जेसीबी की मदद से नाले में काफी देर तक तलाश कराई, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला।

काफी मशक्कत के बाद बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी दौरान खत्रीवाड़ा निवासी कविता नाम की महिला मौके पर पहुंची और बाइक की पहचान करते हुए बताया कि यह उसके दामाद की है। महिला के अनुसार, कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक को लेकर आया और नाले में डालकर फरार हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News