Search

सिकंदराबाद: हफ्ते में सिर्फ तीन दिन बैठते हैं दंत चिकित्सक, मरीजों को करना पड़ता है इंतजार

146 Views

सिकंदराबाद: राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में दंत चिकित्सक की सीमित उपलब्धता से मरीज परेशान हैं। डॉक्टर सप्ताह में केवल तीन दिन ही अस्पताल में बैठते हैं, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

मरीजों का कहना है कि डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को समय और पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है। मंगलवार को इलाज के लिए पहुंची मरीज सायरा ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रही थीं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी डॉक्टर केबिन में नहीं पहुंचे। इस दौरान केबिन में केवल डेंटल हाइजीनिस्ट मौजूद थे।

दंत चिकित्सक डॉ. विवेक यादव ने बताया कि वह सप्ताह में तीन दिन अस्पताल में बैठते हैं। इसके अलावा वह जिला नोडल अधिकारी भी हैं और उनके अधीन 16 अस्पताल हैं, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए उन्हें अन्य स्थानों पर भी जाना पड़ता है।

वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दंत चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन सिकंदराबाद और तीन दिन अन्य स्थानों पर मरीजों को देखते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित दंत चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है।

मरीजों ने अस्पताल में नियमित दंत चिकित्सक उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment