Search

सिकंदराबाद: विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

817 Views

सिकंदराबाद: सरस्वती नगर स्थित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को आधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता (प्रान्त संगठन मंत्री, विद्या भारती मेरठ प्रान्त) ने फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। विद्यालय में स्थापित इस नई लैब में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिससे एक समय में 20 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देश के विकास के लिए आर्थिक नीति, सैन्य शक्ति, टेक्नोलॉजी और संस्कार-नैतिकता चार महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ मूल्यपरक शिक्षा पर भी बल दिया।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्रीनारायण शर्मा ने विद्यालय की प्रगति और तकनीकी उन्नयन की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांत व नगर पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, पूर्व छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश आचार्य ने किया, जबकि प्रधानाचार्या एकता महेश्वरी ने अतिथियों का परिचय कराया। अंत में व्यवस्थापक हरसरन शर्मा ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News