Search

सिकंदराबाद: सीसी रोड निर्माण से मिलेगी राहत, 20 दिन तक रहेगा रूट डायवर्ट

741 Views

सिकंदराबाद: नगर पालिका क्षेत्र के लंबे समय से जर्जर पड़े कृष्ण तालाब रोड के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद नगर वासियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सीसी रोड के पूरी तरह परिपक्व होने तक नगर पालिका ने मार्ग पर बेरिकेडिंग कर दी है, जिससे लोगों को फिलहाल डायवर्जन रूट से आवागमन करना पड़ रहा है।

मंगलवार को करीब 375 मीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। यह सड़क दामोदर तिराहे से लेकर पुलिस चौकी कायस्थवाड़ा तक जाती है, जिसका लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। पूर्व में स्थायी अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य कई महीनों तक बाधित रहा था।

निर्माण पूर्ण होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने दामोदर तिराहे और पुलिस चौकी कायस्थवाड़ा के पास बेरिकेडिंग कर दी है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने समय-समय पर मौके का निरीक्षण भी किया।

जेई निर्माण कपिल मोहन ने बताया कि सड़क का निर्माण चार ठेकेदारों द्वारा कराया गया है और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के परिपक्व होने में लगभग 20 दिन का समय लगेगा। इस अवधि में आवागमन के लिए कायस्थवाड़ा स्थित बड़ी होली से रूट डायवर्ट किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, निर्धारित समय के बाद मार्ग को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News