Search

बुलंदशहर: ऐतिहासिक जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (नुमाइश) का शुभारंभ

398 Views

बुलंदशहर:  ऐतिहासिक जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (नुमाइश) का सोमवार को शुभारंभ हो गया। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

यह नुमाइश अगले एक माह तक चलेगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. सक्सेना ने कहा कि यह प्रदर्शनी जिले की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। इससे लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलती है।

हालांकि, नुमाइश के पहले दिन दुकानों की संख्या कम नजर आई। मेले में अभी 50 प्रतिशत से अधिक दुकानें खाली दिखाई दीं। कई दुकानदारों का कहना है कि अभी सभी दुकानें नहीं लगी हैं और अगले कुछ दिनों में और दुकानें लगने की उम्मीद है।

आयोजकों के अनुसार ईद का त्योहार नजदीक होने के कारण शुरुआती दिनों में भीड़ कम है। ईद के बाद नुमाइश में लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है। हर साल की तरह इस बार भी झूले, खानपान की दुकानें और मनोरंजन के विभिन्न साधन लोगों को आकर्षित करेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सदस्य विधान परिषद श्रीचंद शर्मा, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, मीनाक्षी सिंह, अनिल शर्मा, लक्ष्मीराज सिंह तथा बुलंदशहर चेयरमैन दीप्ति मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने मेले में सुरक्षा और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था किए जाने की बात कही है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे मेले का आनंद ले सकें।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News