Search

सिकंदराबाद: भीषण गर्मी के बीच रक्तदान शिविर आयोजित, 26 लोगों ने किया रक्तदान

328 Views

सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद सिकंदराबाद संस्कार शाखा द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान हॉस्पिटल की टीम ने रक्त संग्रह किया।

शिविर में डॉ. पंकज, विक्रांत सिंह, कुलदीप, राजा, नरेंद्र, अनमोल एवं युसूफ की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान कुल 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। हालांकि भीषण गर्मी के चलते रक्तदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र, कप, फ्रूटी तथा शॉल के साथ मान्य कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाखा के विभोर गुप्ता, राकेश तितोरिया, अनिल मोघा, ईश्वर चंद, नितिन अग्रवाल एडवोकेट, शिव प्रकाश काका, आरके गुप्ता, शिविर प्रभारी विशाल सैनी, सुधीर सोलंकी, वीएस सक्सेना, सतीश चंद्र गर्ग, जुगल किशोर बंसल, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News