Search

सिकंदराबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा

179 Views

सिकंदराबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पवन कुटीर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योग दिवस आयोजन से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सिकंदराबाद एवं नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल एवं वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News