सिकंदराबाद। कोतवाली परिसर में माह के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सातों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित
थाना समाधान दिवस में कुल सात फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। सभी सातों शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। हालांकि, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से स्थलीय जांच करते हुए वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

लापरवाही पर न हो कोई गुंजाइश
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए उनका निष्पक्ष समाधान किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर एएसपी/क्षेत्राधिकारी प्रेम सुख दरिया, नायब तहसीलदार राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक देवेंद्र, निरीक्षक रेब सिंह, एसएसआई राजवीर गौतम सहित लेखपाल, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी व फरियादी मौजूद रहे।
