Search

बुलंदशहर के 55 गांवों के किसानों को मिलेगा 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर मुआवजा; यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 के तहत तय की दर

Share Now :

WhatsApp
2,410 Views

ग्रेटर नोएडा/बुलंदशहर: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मास्टर प्लान 2041 के अंतर्गत बुलंदशहर जिले के 55 नए गांवों के किसानों को बड़ी राहत दी है। इन गांवों को हाल ही में मास्टर प्लान में शामिल किया गया है और अब उनकी भूमि अधिग्रहण पर किसानों को 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलेगा।

मुआवजे के साथ मिलेगा आबादी भूखंड का विकल्प

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई किसान 7 प्रतिशत आबादी भूखंड लेना चाहता है, तो उसे 3808 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलेगा, साथ में भूखंड का आवंटन भी होगा।

प्रमुख उद्देश्य – लॉजिस्टिक हब और औद्योगिक विकास

YEIDA के CEO अरुणवीर सिंह ने बताया कि इन गांवों की भूमि पर भविष्य में लॉजिस्टिक हब, औद्योगिक पार्क, रेलवे कनेक्टिविटी और अन्य आधारभूत ढांचों का विकास किया जाएगा। खासकर यह लॉजिस्टिक पार्क नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा होगा, जिससे माल के आयात-निर्यात में गति लाई जा सकेगी।

मास्टर प्लान 2041 – बुलंदशहर के कुल 95 गांव शामिल

बुलंदशहर के कुल 95 गांव अब यमुना प्राधिकरण के दायरे में आ गए हैं, जिनमें से 55 गांव हाल ही में जोड़े गए हैं। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना पर तेजी से कार्य शुरू किया गया है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment