Search

सिकंदराबाद: बड़े बिजली बकायेदारों के घर पहुंची विभागीय टीम, बिल जमा करने की अपील

172 Views

सिकंदराबाद:विद्युत वितरण खंड सिकंदराबाद के अंतर्गत शनिवार को बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराने के लिए डोर-टू-डोर तगादा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। विभागीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क किया और उन्हें समय से बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के दौरान विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल का भुगतान करने के फायदे बताए। साथ ही, बकाया बिल का समय से भुगतान कर विद्युत आपूर्ति एवं विभागीय सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बड़े बकायेदारों को उनके बकाया बिल के प्रति जागरूक करना और समय से भुगतान के लिए प्रेरित करना है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने बिजली बिल का नियमित और समय से भुगतान करें, ताकि बकाया बढ़ने की स्थिति से बचा जा सके।


 

Spread the love

Leave a Comment