Search

सिकंदराबाद: बिजली चोरों पर शिकंजा, 11 किलोवाट चोरी पर FIR दर्ज

196 Views

​सिकंदराबाद: ​बिजली चोरी रोकने के अभियान के तहत विद्युत वितरण खण्ड सिकंदराबाद की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान चलाया। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद उपखण्ड अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला गददीबाडा और मिर्दबाडा में छापेमारी की।

​इस चेकिंग अभियान के दौरान 4 उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। विभाग द्वारा की गई जांच में कुल 11 किलोवाट  भार की बिजली चोरी उजागर हुई है।

​बिजली चोरी करने वाले सभी 4 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

​“सभी विद्युत उपभोक्ता वैध तरीके से ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने से बचा जा सके।”


 

Spread the love

Leave a Comment