Search

सिकंदराबाद: बैरिकेडिंग के बीच गाय आने से पलटा अनाज ट्रक,दो घायल

384 Views

सिकंदराबाद: नगर के पावन कुटीर मैरिज होम के पास बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। अनाज से भरा एक 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

घायल चालक की पहचान निर्दोष उर्फ भुवनेश पुत्र राम अवतार, निवासी गांव असलोल, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। वह बदायूं से दिल्ली के लॉरेंस रोड की ओर अनाज लेकर जा रहा था। हादसे में चालक के हाथ और माथे में चोट आई है। ट्रक में सवार हेल्पर रिंकू, निवासी असलोल, के हाथ में भी चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

चालक ने बताया कि सड़क पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक सामने गाय आ जाने से उसे बचाने का प्रयास किया गया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर UP 24 AT 7885 बताया गया है।

हादसे में ट्रक की तेल टंकी टूट गई, जिससे सड़क पर तेल फैल गया और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू कराया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment