Search

सिकंदराबाद: जन्मदिन पर नवीन शर्मा को मिली बधाइयां, गांव-गांव से पहुंचे शुभचिंतक

139 Views

सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को युवा नेता नवीन शर्मा का जन्मदिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे सैकड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान नवीन शर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान समर्थकों ने नारे लगाकर उत्साह जताया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, वहीं युवाओं ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया।

इस मौके पर नवीन शर्मा ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और युवाओं के हितों के लिए वह हमेशा समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने कहा कि नवीन शर्मा की सरलता, मिलनसार स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय चेहरा बनाता है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment