Search

सिकंदराबाद: एसडीएम ने मतदाता सूची और ASDD सूची जांची, बूथों का निरीक्षण कर शुद्धता सुनिश्चित की

451 Views

सिकंदराबाद: आयोग के निर्देशों के क्रम में 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया गया। इसी क्रम में रविवार, 18 जनवरी 2026 को मतदाता सूची एवं ASDD सूची का वाचन किया गया।

कार्यक्रम के तहत एसडीएम दीपक कुमार पाल सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs) ने विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं और चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment