Search

सिकंदराबाद: दो स्थानों पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

388 Views

सिकंदराबाद: सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहला शव जाट चौक के पास स्थित एक नर्सरी के निकट मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव कांवरा निवासी असलम के रूप में की। पुलिस के अनुसार असलम घर से बाहर रहकर भीख मांगता था और नशे का आदी था।

वहीं दूसरा शव ककोड़ रोड स्थित मुकंदगढ़ी क्षेत्र में मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक कूड़ा बीनने का काम करता था, हालांकि उसकी आधिकारिक पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस दोनों स्थानों पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment