Search

सिकंदराबाद: गोवंश तस्करी की आशंका में बजरंग दल ने ट्रक रोका,पुलिस जांच के बाद मिली क्लीन चिट

331 Views

सिकंदराबाद: मंगलवार रात्रि गोवंश तस्करी की आशंका के चलते बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर एक ट्रक को रुकवा लिया। कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि खुर्जा की ओर से एक ट्रक गोवंश लेकर सिकंदराबाद की तरफ आ रहा है।

सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने ट्रक को रोककर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और उसमें मौजूद गोवंशों की गहन जांच की।

जिला सह संयोजक ऋषभ शर्मा ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि ट्रक मैनपुरी से बिलासपुर के पास एक गांव में डेयरी हेतु खरीदे गए गोवंश लेकर जा रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही के अनुसार सभी गोवंशों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा वाहन के दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। गोवंशों की खरीद संबंधी पर्ची भी संबंधित लोगों के पास मौजूद थी, जो सही पाई गई।

पुलिस ने सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ट्रक को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

इस दौरान जिला सह संयोजक ऋषभ शर्मा, ग्राम अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, जिला विद्यार्थी प्रमुख मयंक, नगर गौ रक्षा प्रमुख राकेश, नगर सह गोरक्षा प्रमुख देव एवं मनोज (शारीरिक शिक्षण प्रमुख, आरएसएस) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News