Search

सिकंदराबाद: त्रिवेश गुप्ता के पुनः भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर हुआ जोरदार स्वागत

105 Views

सिकंदराबाद: भाजपा के द्वारा त्रिवेश गुप्ता को पुनः भाजपा नगर अध्यक्ष बनाए जाने तथा निधि गर्ग को जिला प्रतिनिधि चुने जाने पर नगर में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर ब्लू हैवन एजुकेशनल स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार भाटी एवं प्रधानाचार्या संगीता सिंह ने अपने निवास पर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में त्रिवेश गुप्ता और निधि गर्ग का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन नवीन राजपूत ने किया। इस मौके पर अवधेश सिंह भाटी, राजबाला सिंह, बृजभूषण गर्ग, गगन शर्मा, घनश्याम सैनी, शेखर सैनी, पं. राकेश शर्मा, कैलाश ठाकुर, विजेंदर जाटव, रवि भाटी, मोहित सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment