Search

सिकंदराबाद: ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 357 लीटर देशी शराब नष्ट

503 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में जब्त की गई 357 लीटर देशी शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया गया।

जानकारी के अनुसार, निजामपुर के पास गड्ढा खुदवाकर जब्त शराब को विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की गई।

विनिष्टीकरण की इस प्रक्रिया के दौरान सीओ भास्कर कुमार मिश्रा और आबकारी निरीक्षक शालिनी सिंह समेत पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment