Search

सिकंदराबाद: संदिग्ध मौत के मामले में 15 दिन बाद कब्र से शव बाहर

462 Views

सिकंदराबाद:  नई बस्ती क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाया। मायके पक्ष की शिकायत और डीएम के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी शबनम की शादी करीब 16 महीने पहले सिकंदराबाद की नई बस्ती निवासी सलमान से हुई थी। कुछ दिन पहले शबनम की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए प्रशासन से शिकायत की। शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम नई बस्ती पहुंची और कब्र खुदवाकर विवाहिता का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा और सवालों का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News