Search

सिकंदराबाद:एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्रों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

164 Views

सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज, सिकंदराबाद बुलंदशहर की एनएसएस द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण साक्षरता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत गाकर की, जिसके बाद सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

इस दौरान आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने पौधे लगाते हुए कहा कि पौधे न केवल हमें छाया प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की रीढ़ भी हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है।

शिविर के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवकों ने रामबाड़ा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया।

बौद्धिक सत्र में प्रो. होशियार सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी के फेफड़े हैं, जो हमें जीवनदायी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वहीं डॉ. एपी सिंह ने पर्यावरण प्रदूषण और इसके जीवों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार यादव, डॉ. अंकित वर्मा, डॉ. मयंक सक्सेना, डॉ. वरुण त्यागी और नरेश पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार ने किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment