Search

सिकंदराबाद: विश्व गौरैया दिवस पर लगाए जाएंगे घोंसले, 5 साल से चल रहा ‘गौरैया बचाओ अभियान’

161 Views

सिकंदराबाद: विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर गौरैया के लिए लकड़ी के घोंसले लगाए जाएंगे। सिकंदराबाद में पिछले पांच वर्षों से लगातार ‘गौरैया बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक शहर के अलग-अलग इलाकों में 2500 से अधिक लकड़ी के घोंसले लगाए जा चुके हैं, ताकि गौरैया को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

इस अभियान का संचालन श्री श्याम जीव आश्रय ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अभियान के प्रमुख कृष्णा गुप्ता अपने घर की छत और आंगन में प्रतिदिन गौरैया के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करते हैं, जिससे पक्षियों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से शहर में जीव-जंतुओं की सेवा के साथ कई सामाजिक कार्य भी कर रहा है। इसमें बेसहारा, बीमार और लाचार पशु-पक्षियों की देखभाल, सरकारी वृद्घि गौशाला में हरे चारे की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के तहत 5,000 से अधिक पेड़ लगाना शामिल है।

इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इनमें अभियान के मुखिया कृष्ण गुप्ता के साथ टीम सेवक वरुण गोयल, तरुण गोयल, सौरभ सोनी, आकाश शर्मा, गौरव बंसल, रवि ठाकुर, यश जैन, प्रिशांत सिंघल, प्रदीप राणा, मनोज राणा, धीरज सैनी, हरीश शर्मा, मनोज वर्मा, टीना भटनागर, विनोद सैनी, भारत जी, श्याम जैन और प्रियांशु शामिल हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News